नेशनल हईवे पर डिवाइडर से टकराई कार तीन लोगों की हुई मौत

शाजापुर जिले के नेशनल हाइवे अंतर्गत एबी रोड सिरोलिया ब्रिज में कार डिवाइडर में घुसने से दर्दनाक हादसा हुआ। कार में कुल 04 लोग सवार थे। इनमें देवास के डॉक्टर प्रमोद जैन, उनकी पत्नी आशा जैन एवं मित्र राजेंद्र जोशी व पत्नी उषा जोशी थे, जो शाजापुर से देवास जा रहे थे उसी दौरान हादसा हुआ। मौके पर मक्सी टीआई भीम सिंह पटेल पुलिस बल।के साथ घटाना स्थल पर पहुचे व घायलों को देवास निजी हॉस्पिटल रवाना किया गया था। निजी अस्पताल देवास में चिकित्सकीय परीक्षण मेंडॉ प्रमोद जैन उम्र लगभग 65 साल निवासी तारानी कॉलोनी देवास की हालत गंभीर होने से इंदौर रेफर किया गया एवं कार में सवार अन्य 03 लोगों को चिकित्सकीय परीक्षण में मृत घोषित किया गया है।मृतकों में01. श्रीमती आशा जैन पति डॉ0 प्रमोद जैन उम्र लगभग 60 साल निवासी तारानी कॉलोनी देवास02. राजेंद्र जोशी उम्र 65 साल निवासी त्रिलोक नगर देवास03. श्रीमती उषा जोशी पति राजेंद्र जोशी उम्र 62 साल निवासी त्रिलोक नगर देवास है। उक्त मृतकों का कल पोस्टमार्टम किया जावेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here