बदनावर। गणेश विसर्जन के लिए बागेड़ी डेम पहुंचे तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। तीनों की उम्र करीब 18 से 20 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, तीनों सरस्वती कॉलोनी से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए डेम गए थे।हादसे के बाद तीनों के शव बदनावर शासकीय अस्पताल लाए गए, जहां बड़ी संख्या में लोग और परिजन पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद नगर में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बदनावर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।


