thyme plant: घर में आयुर्वेदिक जड़ी बूटी वाले Thyme प्लांट लगाने से मिलते हैं कई फायदे, इन बीमारियों का तुरंत कर देता इलाज!

Thyme पुदीना परिवार की एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो कई स्वस्थ्य लाभों के लिए जानी जाती है। इसमें कुछ बेहतरीन औषधीय गुण होते हैं जो कई बीमारियों को ठीक करने में मदद कर सकती है। इसका आयुर्वेदिक नाम Thymus vulgaris है। आम तौर पर तमाम लोग इसे अपने बालकनी में रखे गमलों में लगाना भी पसंद करते हैं और इसके फूलों-पत्तों के कई बड़़े स्वस्थ्य लाभ हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

​इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है

थाइम विटामिन सी, एक पानी में घुलनशील विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है जो शरीर में मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से लड़ने में सहायक होते हैं। इसमें में मौजूद विटामिन सी आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के साथ-साथ किसी भी तरह की बीमारी के खतरे को कम करती है।

यदि आप इसके जरिए अच्छे रिजल्ट पाना चाहते हैं तो एक दिन में कम से कम एक थाइम युक्त भोजन को अपनी दिनचर्या में शामिल करने प्रयास करें। यदि आप एक सामान्य सर्दी से पीड़ित हैं, तो अपनी नियमित चाय को अजवायन टी के साथ बदलना एक अच्छा आइडिया है जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करती है।

​पेट संबंधी समस्याओं को दूर करता है थाइम

थाइम की चाय के एंटीबैक्टीरियल यानी जीवाणुरोधी गुण पाचन में सहायता कर सकते हैं और पेट से संबंधित किसी भी समस्या से छुटकारा पाने में मदद करते हैं। यह आंतों के परजीवियों से लड़ने में मदद कर सकती है और साथ ही एक स्वस्थ पाचन तंत्र को बढ़ावा देती है। अगर आप अपच से पीड़ित हैं, तो रोजाना एक या दो कप अजवायन की चाय का सेवन करें और आपको जल्द ही परिणाम दिखाई देने लगेंगे।

​आंखों के लिए फायदेमंद है अजवाइन

थाइम के फूल में ऐंटिफंगल और जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो नेत्रश्लेष्मलाशोथ और गुलाबी आंख सहित कई प्रकार के आंखों के संक्रमण से लड़ सकते हैं। अगर आप अपनी आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो एक कप अजवाइन की चाय बनाएं और इसे ठंडा होने दें। फिर उसमें एक तौलिया या क्वॉटन को भिगोकर अपनी पलकों पर रखें। यह निश्चित रूप से आपको किसी भी तरह के आंखों के संक्रमण से सुरक्षित रहने में मदद करेगा।

​ब्लड शुगर को बैलेंस करता है थाइम के पत्ते

डॉ. कुलकर्णी का मानना है कि थाइम को डेली आहार में शामिल करने से रक्तचाप के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही, अजवाइन हृदय गति और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के साथ-साथ हेल्दी ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने में मदद कर सकती है। अच्छे परिणामों के लिए अपने भोजन में थाइम की पत्तियों के पाउडर को शामिल करें या अपनी चाय में अजवायन की पत्ती का सेवन करें।

​हड्डियों को मजबूत बनाता है थाइम

एक्सपर्ट के अनुसार, थाइम विटामिन K, आयरन, कैल्शियम और मैंगनीज का एक बड़ा स्रोत है, इसलिए यह हड्डियों के लिए अच्छी है। अगर आपको हड्डी से संबंधित कोई भी बीमारी है तो आपको अपने आहार में अजवाइन का मील जरूर शामिल करना चाहिए। ये हड्डी से संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम कर देती है।

​बिगड़ा मूड ठीक कर देती अजवाइन

यदि आप दिन भर के काम के बाद तनाव महसूस कर रहे हैं, तो थाइम की कुछ पत्तियों को पानी में मिलाकर पिएं। यह पेय आपके तनाव से निपटने में मददगार हो सकता है। थाइम की चाय पीने के अलावा आप अपने आप इसकी सुखदायक सुगंध से भी अच्छा महसूस कर सकते हैं। इस प्रकार यह अपने आप को तनाव भरे कर मूड को ठीक कर देती है।

​वायुमार्ग को साफ करती है अजवाइन

थाइम आपके शरीर के वायु मार्ग (Clears Airway) को साफ रखती है। यह किसी भी प्रकार के श्वसन रोग के जोखिम को कम करती है क्योंकि यह एक expectorant के रूप में कार्य करती है। आप इसके सेवन के जरिए सूजन, बलगम और वायुमार्ग के मार्ग में आने वाली रुकावट से छुटकारा पाने में भी मदद कर सकती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here