thyroid issue in men: Hormonal Disease In Men: पुरुषों में क्यों बढ़ने लगी है महिलाओं की यह बीमारी? जानें वजह और रहें सतर्क – thyroid disease is rising very fast in men know about the reason and prevention tips in hindi

हॉर्मोन्स का बदलाव हमारे शरीर में लगातार होता रहता है। यह प्रक्रिया ताउम्र चलती है। लेकिन पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के शरीर में हॉर्मोनल परिवर्तन कहीं अधिक होता है। यह एक बड़ी वजह है कि थायरॉइड हॉर्मोन की समस्या से आमतौर पर महिलाए ही ग्रसित होती हैं। इस कारण थाइरॉयड की समस्या को महिलाओं की बीमारी माना जाता रहा है। लेकिन ऐसा नहीं कि यह समस्या सिर्फ महिलाओं को ही होती है।

पुरुषों में भी थायरॉइड की समस्या देखने को मिलती है लेकिन पिछले करीब 1 दशक में यह समस्या पुरुषों में काफी तेजी से बढ़ रही है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार बायॉलजिकल आधार पर महिलाओं की तुलना में पुरुषों में थायरॉइड की समस्या होने की संभावना 10 प्रतिशत तक कम होती है।

क्यों बढ़ रही है पुरुषों में यह समस्या?
-अब सवाल यह उठता है कि आखिर पुरुषों में यह समस्या इतनी तेजी से बढ़ क्यों रही है? हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि पुरुषों में थायरॉइड की समस्या बढ़ने के मुख्य कारण के रूप में सबसे बड़ी वजह खराब जीवनशैली और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक आदतें हैं। जैसे…
-हर समय तनाव में रहना
-नाइट शिफ्ट
– देर रात तक लैपटॉप काम करना
– देर तक मोबाइल पर बात करना
-खाने-पीने का समय निश्चित ना होना
-असंतुलित भोजन
-योगासन और एक्सर्साइज का अभाव
-ड्रिंक और स्मोकिंग की लत इत्यादि

fatique-1

थकान और तनाव की वजह हो सकता है थायरॉइड

थायरॉइड से बचने के तरीके
-अपनी डायट का पूरा ध्यान रखें
-यदि आपके परिवार में थायरॉइड की हिस्ट्री हो तो आपको 30 की उम्र के बाद अपना नियमित चेकअप कराते रहना चाहिए।
-स्ट्रेस हमारे शरीर में कई बीमारियों की जड़ है। इसलिए तनाव से बचने के लिए एक्सर्साइज करें और ध्यान करें।

कार्टिसोल बढ़ाता है समस्या
-तनाव के कारण हमारे शरीर में कार्टिसोल की समस्या बढ़ने लगती है। अगर कार्टिसोल बढ़ने की स्थिति लगातार बनी रहती है तो यह हॉर्मोन थायरॉइड ग्लैंड को प्रभावित करने लगता है और इसकी स्थिति हमारे शरीर में गड़बड़ाने लगती है।

सिर्फ मोटापा नहीं बढ़ाता थायरॉइड
-आमतौर पर माना जाता है कि थायरॉइड बढ़ने पर व्यक्ति में मोटापा बढ़ने लगता है। लेकिन यह जरूरी नहीं है। कुछ लोगों में थायरॉयड के कारण शरीर सूखने की समस्या भी हो जाती है।

-यानी वे लोग कितना भी खाएं और कुछ भी खाएं उनका वजन नहीं बढ़ता है। ऐसे लोग देखने में बहुत ही पतले और कमजोर लगते हैं। यदि शरीर में लंबे समय तक थायरॉइड बढ़ता रहता है तो यह शरीर में कई बीमारियों को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए इससे बचाव और इसका इलाज दोनों बहुत जरूरी हैं।

Tips To Keep Flat Tummy: तोंद को फ्लैट रखना चाहते हैं तो आपको अपनी डायट से हटानी होंगी ये 5 चीजें

Moong Sprouts: नाश्ते में खाएं मूंग दाल स्प्राउट्स, पूरा दिन बने रहेंगे एनर्जी का पावर हाउस


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here