tiger shroff holding disha patani dress: जब दिशा पाटनी ने पहन ली ऐसी ड्रेस कि संभालने के लिए टाइगर श्रॉफ को आना पड़ा आगे – tiger shroff holding disha patani dress at deepveer reception

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

इस बात में कोई आश्चर्य नहीं कि कुछ ही समय में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) सभी की पसंदीदा हो गई हैं। अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने क्यूट लुक्स से वह हर किसी के दिल पर राज कर रही हैं। लेकिन इसके बाद भी उन्हें अपने ड्रेसिंग स्टाइल पर बहुत काम करने की जरूरत है। जी हां, जीन्स, फ्लोरल मिनिस, स्लोगन टीज़, डेनिम शॉर्ट्स, और एथलेबिकिंग के लिए दिशा की अलमारी में यूं तो बहुत जगह है लेकिन इसके बाद भी उनके ऑन ड्यूटी पहनावे से हम खुश नहीं हैं।

भले ही अभिनेत्री ऑफ-ड्यूटी पहनावे में कुछ भी क्यों न पहन लेती हों लेकिन अक्सर उन्हें उनके ऑन ड्यूटी लुक्स के लिए जमकर फजीहत झेलनी पड़ी है। लेकिन पिछले दिनों दिशा की एक ड्रेस ने उनके फैंस को खुश कर दिया। ऐसा हम ही नहीं बल्कि पूरी खबर सुनने के बाद आप भी यही कहेंगे। जब छोटे कपड़े नहीं, बल्कि दिशा पाटनी के साड़ी पहनने पर हो गया था ‘बवाल’

NBT

बी-टाउन के बाजीराव-मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का मुंबई रिसेप्शन तो आप सभी को याद ही होगा जहां परिवार और करीबी दोस्तों के लिए उन्होंने एक भव्य पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में रूमर्ड लव बर्ड्स जोड़ी दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ ने भी एक साथ स्टाइलिश एंट्री की थी। लेकिन जैसे ही दोनों पार्टी में एंटर हुए हर किसी की निगाहों में वह ठहर गए। रेड कार्पेट पर एंट्री करने से ठीक पहले दोनों की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें टाइगर दिशा की ड्रेस को अपने हाथों में पकड़े नजर आ रहे हैं।

NBT

NBT

इस बात में कोई दोराय नहीं कि दिशा और टाइगर एक साथ बहुत खूबसूरत लग रहे थे। डिशा ने जहां इस पार्टी के लिए M A I S O N Y E Y A का डिज़ाइन किया हुआ प्लंगिंग नेकलाइन वाला ग्रे मेटेलिक लॉन्ग गाउन पहना था। वहीं टाइगर सफेद कोट और काली पैंट में हमेशा की तरह डैपर दिखे।

दिशा के ओवरऑल लुक की बात करें तो सटल मेकअप के साथ गले में चोकर नेकलेस, स्मोकी आईज और खुले बालों में वह काफी प्यारी लग रही थीं। यही नहीं, अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने ALDO के स्टाइलटोस डाले हुए थे। जब कटरीना ने बार-बार कॉपी किया दूसरों का स्टाइल, ट्रोलर्स बोले-हर बार ऐसा क्यों करती हो

NBT

भले ही इस जोड़ी ने अभी तक अपने रिश्ते की अफवाहों को स्वीकार नहीं किया है लेकिन इसे नकारा भी नहीं है। उनकी सार्वजनिक आउटिंग दोनों की प्रेम कहानी को बयां करने के लिए काफी है। यही नहीं, टाइगर को जिस तरह अपनी लेडीलव का गाउन पकड़े देखा गया है उससे तो सारा मामला साफ़ ही है। वैसे आपका दोनों की इस क्यूट केमिस्ट्री पर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here