Sunday, May 19, 2024
HomeBreaking Newsआज सम्पूर्ण विश्व मे मोदी-मोदी का नारा की गूंज 140 करोड़ लोगो...

आज सम्पूर्ण विश्व मे मोदी-मोदी का नारा की गूंज 140 करोड़ लोगो का सम्मान का नारा है – कैलाश विजयवर्गीय

प्रबुद्ध जन सम्मेलन में कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि कैलाश विजयवर्गी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज दुनिया के हर देश मे मोदी मोदी का नारा गूंजता है,जब भारत देश के बाहर विश्व की धरती पर इस नारे की गूंज उठती है तब भारतवासी 140 करोड़ जनता का सम्मान दीखता है उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की नीति करती है। इस नीति के कारण 370 धारा लगी। एक देश मे दो सोच नही चलेगा। यह 1952 से चल रहा था हमारी सरकार ने धारा 370 को हटाकर आज जम्मू कश्मीर मे भी तिरंगा लहराने लगा। भाजपा ने जो कहा है वह करके दिखाया है। हमारे देश के 140 करोड़ लोगो का विश्वास है नरेंद्र मोदी पर आज भारत से 70 प्रतिशत आतंकवाद नक्सलवाद समाप्त हो चुका है। अब सेना घुस कर मारती है। 2014 के पहले सैनिको को गोली चलाने के लिए पूछना पड़ता था यह, 2024 का भारत है आज पाकिस्तान की हालत पतली हो गई है।2024 का भारत दुनिया का सबसे अलग भारत है आज भारत विकसित राष्टृ की श्रेणि मे बनने के लिए अग्रसर है। 2014 के पहले के प्रधानमंत्री जब विदेश की धरती पर जाते थे तो लोग कहते थे आ गया कटोरा लेकर आज 2024 के लोग यह सोचते हैं की क्या देकर जाएंगे मोदी । यह भारत की साख है। आज भारत का सर्वागीरण विकास हुआ है।यहाँ का किसान आज सम्पन्न है। हमारी सरकार ने चार शक्ति पर अपना केंद्र बिंदु महिला शक्ति, युवा शक्ति, किसान शक्ति, गरीब कल्याण शक्ति पर स्थापित किया है।इन्ही सब कारणों से हम यह कह सकते है की आज मोदी मोदी का नारा हर व्यक्ति की जुबान से यूँ ही नही बोला जाता। इसलिए तो कहते है मोदी है तो गारन्टी है। श्री कैलाश विजयवर्गी ने कहा कि जब देश में पहले हमले होते थे आज उसका जवाब तोप के गोले से देती है सेना आज हमारा भारत देश विश्व गुरु बनने के लिए तेजी से रफ्तार गति से आगे बढ़ रहा है भारत आज उसे मुकाम में है कि वह अपना शासन पूरे विश्व में चल रहा और भारत देश का लोहा आज विश्व की धरती में भी माना जाता है और भारत की शक्ति के पीछे कारण है नरेंद्र मोदी भाजपा सरकार

भाषण – कैलाश विजयवर्गीय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS