घर से निकल रहे हैं तो हो जाएं सावधान, वरना जरा सी लापरवाही पड़ सकती है महंगी

Traffic police issuing challan in Bhopal
Traffic police issuing challan in Bhopal

भोपाल। अगर आप खुद के चार पहिया या दोपहिया वाहन से सफर कर रहे हैं तो सावधाना हो जाएं। आपकी जरा सी लापरवाही आपकी जेब और ईमेज पर भारी पड़ सकती है। आपको 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक चालान भरना पड़ सकता है। जी हां, मध्य प्रदेश के सभी शहरों में बुधवार से विशेष चैकिंग अभियान शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश के बाद अब पुलिस चप्पे—चप्पे पर ​खड़ी दिख रही है। हेलमेट न लगाने वाले, सीट बेल्ट लगाए बिना सफर कर रहे लोगों पर पुलिस की विशेष नजर है। इसके साथ ही यातायात के नियमों को न मानने वालों पर तगड़ा जुमार्ना लगाया जा रहा है। अभी 50 दिनों के लिए शुरू हुआ विशेष अभियान 10 जनवरी तक चलेगा। आपको बता दें कि पिछले दिनों एडीजी पुलिस ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (पीटीआरआई) जी. जनार्दन के द्वारा सभी पुलिस अधीक्षकों और पुलिस कमिश्नर भोपाल-इंदौर को निर्देश जारी किए थे। आदेश में कहा ​गया था कि बगैर हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वालों और बगैर सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाने वालों का चालान काटा जाये। इसके बाद पुलिस एक्शन में दिखने लगी। पहले दिन बुधवार को सैकड़ों वाहन चालकों का जुर्माना किया गया। इतना ही नहीं, पुलिस वाहन पर पीछे बैठे (पिलियन राइडर) पर भी चालानी कार्रवाई के मूड में है। पहले दिन बुधवार को लिंक रोड नंबर 3 का एक वीडियो सामने आया जहां पर एक सीनियर सिटीजन भी बिना सीट बेल्ट लगाए कार में सफर कर रहे थे। पुलिस ने उनका भी चालान काटा और सीट बेल्ट लगाने की हिदायत दी। आपको बता दें कि पिछले दिनों जबलपुर हाईकोर्ट द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस को यातायात नियमों के पालने के लिए सख्त हिदायत ​दी गई है। इसके बाद एडीजी पुलिस ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (पीटीआरआई) जी. जनार्दन ने सभी एसपी और पुलिस कमिश्नर को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। हाई कोर्ट ने कहा है कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो कंटेम्प्ट प्रोसीडिंग भी शुरू की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here