खजुराहो में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक की मौत, CCTV वीडियो वायरल

मध्यप्रदेश के खजुराहो में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना खजुराहो रेलवे स्टेशन के पास स्थित द हेरीटेज होटल की बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, युवक रानू रैकवार होटल की छत पर चढ़े बंदर को भगाने के लिए लोहे की छड़ लेकर ऊपर गया था।

इसी दौरान उसकी नजर छत के पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार पर नहीं पड़ी। जैसे ही लोहे की छड़ तार से टकराई, तेज करंट दौड़ गया और युवक बुरी तरह झुलस गया।घटना इतनी भयावह थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरे हादसे का लाइव CCTV वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो बीते दिन का है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही खजुराहो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी देखा जा रहा है कि होटल परिसर में सुरक्षा के क्या इंतजाम थे और हाईटेंशन तार के इतने करीब निर्माण कैसे किया गया।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260415-WA0003.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here