रैपुरा पतने नदी में दर्दनाक हादसा: ट्यूब के सहारे तैर रहे दो बच्चों की डूबने से मौत, रैपुरा क्षेत्र में छाया मातम।

पन्ना जिले के कटनी रोड स्थित पटने नदी के पुल के पास आज बुधवार 4 नवम्बर की शाम एक दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की जान चली गई। यह हादसा दो परिवारों के लिए कभी न भरने वाला जख्म दे गया है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे रैपुरा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और दोनों घरों में कोहराम मचा हुआ है। ट्यूब का संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में समाए बच्चेप्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्जुन वर्मन (14 वर्ष, पिता मुकेश वर्मन) और काजल वर्मन (18 वर्ष, पिता संतु वर्मन) पटने नदी में ट्यूब के सहारे तैर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्यूब का संतुलन बिगड़ गया और दोनों गहरे पानी की तरफ चले गए। देखते ही देखते दोनों बच्चे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत नदी में कूदकर काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषितपरिजनों और ग्रामीणों द्वारा दोनों बच्चों को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रैपुरा पहुंचाया गया। वहां मौजूद मेडिकल ऑफिसर डॉ. एम.एल. चौधरी ने बच्चों का परीक्षण करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि दोनों बच्चे पानी में डूबने की वजह से मृत अवस्था में ही अस्पताल लाए गए थे, जिन्हें आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद मर्चुरी के लिए भेजा जा रहा है। इस घटना के बाद से दोनों परिवारों के अरमान पल भर में बिखर गए हैं।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/11/2330051.mp4

वाइट डॉ एम एल चौधरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here