शाजापुर में आंधी-तूफान से ट्रेन प्रभावित, रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़

शाजापुर: शाजापुर जिले में शुक्रवार को आई तेज आंधी और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। इसी दौरान, भोपाल से दाहोद जा रही ट्रेन संख्या 19340 पुराना दशहरा मैदान के पास आंधी की चपेट में आ गई। रेलवे ट्रैक पर एक पेड़ गिर जाने के कारण ट्रेन को लगभग 10 मिनट तक रोकना पड़ा।जानकारी के अनुसार, आंधी-तूफान के चलते ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन रोक दी, जिससे यात्रियों को थोड़ी देर के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/06/1000883457.mp4

हालांकि, रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर तुरंत ट्रैक से पेड़ हटाने में मदद की। इस दौरान ड्राइवर के जूते भी खराब हो गए।रेलवे ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक को साफ कराया और ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया। रेलवे कर्मचारियों ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा। आंधी-तूफान के कारण जिले में कई जगहों पर पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की भी सूचना है। रेलवे ने नुकसान का आकलन करने के लिए टीमें गठित की हैं और आगे की योजना बनाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here