एपस्टीन केस पर ट्रंप की दो टूक: “मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं”

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेफरी एपस्टीन मामले में कहा है कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। ‘एयर फ़ोर्स वन’ पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान ट्रंप ने स्पष्ट किया कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है और वे पूरी तरह पाक-साफ हैं।

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि एपस्टीन नहीं चाहता था कि वे अमेरिका के राष्ट्रपति बनें, इसलिए उसने उनके खिलाफ काम किया। राष्ट्रपति ने दोहराया कि एपस्टीन से जुड़े किसी भी विवाद में उनकी कोई भूमिका नहीं रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here