ट्रंप की ईरान को दो टूक चेतावनी, शर्तें नहीं मानीं तो फिर होगी बमबारी

वॉशिंगटन/जी-7 शिखर सम्मेलन। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि दोनों देशों के बीच प्रस्तावित परमाणु समझौता (न्यूक्लियर डील) अभी अंतिम रूप में नहीं पहुंचा है। उन्होंने साफ कहा कि यदि ईरान अमेरिकी शर्तों का पालन नहीं करता है, तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई और बमबारी करने से पीछे नहीं हटेगा।

जी-7 सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान पिछले 47 वर्षों से गलत रवैया अपनाता रहा है और अब अमेरिका किसी भी समझौते के लिए धन देकर रास्ता नहीं बनाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका की सबसे बड़ी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल न कर सके।

ट्रंप ने यह भी कहा कि मौजूदा समझौता केवल एक प्रारंभिक ढांचा है और इसे अंतिम मानना जल्दबाजी होगी। यदि ईरान ने समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया या अपेक्षित व्यवहार नहीं दिखाया, तो अमेरिका कड़ा रुख अपनाएगा और सैन्य विकल्प खुले रहेंगे। ट्रंप के इस बयान के बाद मध्य-पूर्व में एक बार फिर तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जबकि अमेरिका और ईरान के बीच आगे की वार्ताओं पर दुनिया की नजर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here