वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और वह अब तक इस संक्रमण की चपेट में आने वाले शीर्षतम अधिकारी हो गए हैं. इस स्थिति से परिचित दो लोगों ने अपनी पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि वे उसके लिए अधिकृत नहीं थे.
व्हाइट हाउस ने इस बात की पुष्टि की कि ओ ब्रायन को हल्के लक्षण हैं और ‘वह पृथक रह रहे हैं और सुरक्षित स्थान से काम कर रहे हैं.’ व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘ राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति को संक्रमण की चपेट में आने का खतरा नहीं है तथा राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का काम बेरोक-टोक चल रहा है.’’
LIVE TV
यह खबर सबसे पहले ब्लमूबर्ग न्यूज ने दी थी जिसने कहा था कि एक पारिवारिक कार्यक्रम के बाद ओ ब्रायन इस वायरस की चपेट में आ गये. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के प्रेस सचिव का निजी कर्मी पहले संक्रमित पाया गया था. अमेरिका में अब तक 40 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं.
(इनपुट: एजेंसी एपी)

