ट्रंप की थाईलैंड-कंबोडिया को चेतावनी: “युद्ध नहीं रोका तो व्यापार नहीं”

वाशिंगटन डीसी: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहे भीषण युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चिंता व्यक्त की है और दोनों देशों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने फोन पर थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं से बात कर युद्ध रोकने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की।

ट्रंप ने कहा, “इस युद्ध में कई लोगों की जान जा रही है, जिसे तुरंत रोका जाना चाहिए।” उन्होंने इस संघर्ष की तुलना भारत और पाकिस्तान के बीच पहले हुए टकराव से की, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक रोकने का दावा किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्पष्ट शब्दों में धमकी दी कि, “अगर वे युद्ध कर रहे हैं तो हम इनसे कोई व्यापारिक समझौता करना नहीं चाहते।” ट्रंप का यह बयान दर्शाता है कि अमेरिका इस क्षेत्रीय संघर्ष को लेकर गंभीर है और व्यापारिक संबंधों का इस्तेमाल कर इसे रोकने के लिए दबाव डाल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here