turmeric benefits for diabetes: diabetes patients eat turmeric ginger and amla empty stomach to control blood sugar level – Diabetes and Turmeric: सुबह उठते ही हल्दी में ये 2 चीजें मिलाकर चाट लेना, रात तक कंट्रोल रह सकता है Blood Sugar

डायबिटीज (Diabetes) एक गंभीर समस्या है जिसका कोई परमानेंट इलाज नहीं है। इसे सिर्फ हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज में ब्लड शुगर अनकंट्रोल तरीके से बढ़ता है जिससे कई गंभीर समस्याओं का खतरा हो सकता है। ब्लड शुगर कंट्रोल करने के कई उपाय हैं जिनमें एक हल्दी भी है।

हल्दी के फायदों की बात करें, तो यह खाने में रंग और स्वाद देने के लिए अलावा कई रोगों के उपचार में सहायक है। इसमें मौजूद सौ से अधिक रासायनिक यौगिकों के इसे चमत्कारी मसाला कहा जाता है। हल्दी में करक्यूमिन नामक एक सक्रिय यौगिक होता है, जो कई बीमारियों को रोक सकता है।

कई अध्ययन इस बात का दावा कर चुके हैं कि हल्दी का सीमित मात्रा में सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको हल्दी का ज्यादा फायदा लेने के लिए इसमें आंवला और अदरक मिला सकते हैं।

(फोटो साभार: istock by getty images)

हल्दी के साथ आंवला और अदरक क्यों?

हल्दी, आंवला और अदरक सभी के विभिन्न लाभ हैं। जब इन तीनों चीजों को एक साथ मिला दिया जाता है, तो एक हेल्दी टॉनिक तैयार होता है। आयुर्वेद में इन तीनों चीजों के सेवन से सेहत को अनगिनत लाभ होते हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक

हल्दी के साथ अदरक और आंवला का रस मिलाकर लेने से आपको ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। इन तीनों चीजों में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट सहित विभिन्न पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शुगर को बढ़ने से रोकते हैं। इतना ही नहीं, यह कॉम्बिनेशन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी सहायक है।

सभी गैस्ट्रिक समस्याओं का होगा इलाज

अदरक और हल्दी के गुण पेट की समस्याओं के इलाज में काफी उपयोगी हैं, जिसमें सूजन, अपच, पेट दर्द और मतली शामिल हैं। यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं जो लगातार इस तरह की समस्याओं से जूझते हैं, तो आपको रोजाना इस मिश्रण का खाली पेट सेवन करना चाहिए।

सर्दी और खांसी से मिलती है राहत

रोजाना सुबह इस मिश्रण को लेने से आपको सर्दी-खांसी के लक्षणों से राहत मिल सकती है। अदरक में वो सभी गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी और खांसी से लड़ने में मदद करते हैं। आंवला विटामिन का भंडार है, जो शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत देता है।

शारीरिक दर्द का होगा नाश

चूंकि यह मिश्रण एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों का खजाना है इसलिए यह शरीर के दर्द का इलाज करने में आपकी बहुत मदद कर सकता है। हालांकि आपको इस मिश्रण का सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here