Twitter Posted A Blank Tweet Randomly Twitterverse Left Clueless Turned It Into A Meme Twitter Memes Tk | Twitter ने किया ब्लैंक Tweet, और कंफ्यूज ट्विटराटियों ने बना दिए मीम



यूं तो ट्विटर पर आए दिन ही किसी न किसी को रोस्ट किया जाता है, कभी किसी को मीम बना दिया जाता है, तो कभी किसी को ट्रोल कर दिया जाता है. लेकिन इस बार तो ट्विटर को ही मीम बना दिया गया है.

दरअसल, ट्विटर ने गुरुवार रात 09:38 पर एक ब्लैंक ट्वीट किया है. जी हां, ब्लैंक ट्वीट. इस ट्वीट में कुछ भी लिखा हुआ नहीं है. ये ट्वीट देखकर ट्विटर यूजर्स बुरी तरह कंफ्यूज हो गए. किसी को समझ नहीं आया कि ट्विटर ने ये ब्लैंक ट्वीट क्यों किया है. इस ट्वीट को अब तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और 27 हजार से ज्यादा रिट्वीट किया जा चुका है.

इस ट्वीट को अबतक 18 घंटे हो चुके हैं, लेकिन इसे डिलीट नहीं किया गया है. इसका साफ मतलब है कि ट्विटर ने ये ट्वीट जानबूझकर किया है. और अभी तक इस पर कोई सफाई भी नहीं है…..तो…

साफ है कि ट्विटराटियों ने ट्विटर को ही मीम बना दिया. वैसे भी ट्विटराटियों की बेरहमी से कौन बच सका है.

लोगों ने जो मीम बनाए, वो ट्विटर के ही इस ट्वीट की तरह क्लासिक है.

आप भी देखिए, सेंटर ऑफ मीम कैसे बना ट्विटर.

वैसे ट्विटर ने इसके पहले 28 नवंबर को दो अजीब से ट्वीट किए हैं. एक ट्वीट में लिखा गया ‘mmhhmmm’ और दूसरे ट्वीट में लिखा गया ‘this is it, this is the tweet’. इन दोनों ट्वीट्स पर भी पचासियों हजार लाइक्स आ चुके हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here