न्यूयॉर्कः ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई (Ali Khamenei) को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धमकी देना भारी पड़ गया. खामनेई ने डोनाल्ड ट्रंप को सत्ता से हटते ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए धमकी दी थी. इसके बाद ट्विटर ने एक्शन लेते हुए खामनेई का अकाउंट सस्पेंड कर दिया है. बता दें कि खामनेई ने ट्विटर पर एक तस्वीर के साथ ट्रंप तो धमकी दी थी कि वे ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेंगे.
ट्विटर पर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला के कार्यालय की ओर से पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के एक युद्धपोत की छाया के नीचे गोल्फ खेलने की फोटो साझा की गई थी, जिसमें उन्होंने एक ड्रोन के जरिए हमला करने का संकल्प लिया था. पोस्ट में लिखा था ड्रोन हमले में मारे गए ईरानी जनरल सुलेमानी (General Qassem Soleimani) की हत्या का बदला लेने की कसम को दोहराया है. खामनेई ने लिखा था, ‘सुलेमानी के हत्यारे और सुलेमानी की हत्या का आदेश देने वाले से बदला लेना चाहिए.’
सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता ईरान
पोस्ट को लेकर कहा जा रहा है कि ईरान ने शीर्ष सैन्य कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या की पहली वर्षगांठ से पहले अमेरिका को धमकी दी थी. मासूम हो कि इससे पहले, खामनेई ने 16 दिसंबर के दिन भी बिना नाम लिए ट्रंप को लेकर ट्वीट किया था, ‘जिन लोगों ने सुलेमानी की हत्या का आदेश दिया, साथ ही जिन्होंने इसे अंजाम दिया, उन्हें इसकी सजा दी जाएगी. ये बदला निश्चित रूप से सही समय पर लिया जाएगा.’ इसी धमकी के बाद ट्विटर ने ईरान के नेता के खिलाफ एक्शन लेते हुए उनका अकाउंट सस्पेंड किया है.

ये भी पढ़ें-ब्राजील के राष्ट्रपति ने हनुमान जी की तस्वीर शेयर करते हुए PM मोदी से कहा-Thank You
ट्रंप के खिलाफ अरेस्ट वारंट भी जारी कर चुका ईरान
जानकारी के लिए बता दें कि जुलाई 2020 में ईरान ने शीर्ष ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की मौत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. उस वक्त तेहरान के अभियोजक अली अलकासीमहर ने डोनाल्ड ट्रंप और 35 लोगों पर शीर्ष ईरानी जनरल की हत्या में शामिल रहने का आरोप लगाते हुए इंटरपोल से मदद मांगी थी. गौरतलब है कि ईरान संग तनातनी के बीच अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई की थी. इस दौरान अमेरिकी स्ट्राइक में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के वरिष्ठ जनरल और कुद्स फोर्स कमांडर कासिम सुलेमानी की 3 जनवरी को मौत हो गई थी.
ये भी पढ़ें-Siberia में रोज Icy Water से नहाते हैं नर्सरी स्कूलों के बच्चे, कारण जानकर आप रह जाएंगे हैरान

