जिले के भगुवापुरा थाना क्षेत्र में खजूरा-सेवढ़ा मार्ग पर गुरुवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ, जब दो बाइक आमने- सामने टकरा गईं।टक्कर इतनी भीषण थी कि दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक महिला, सात वर्षीय बच्चा और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर दुर्घटना की वजह मानी जा रही है।


