छतरपुर जिले के गोयरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पुल के नीचे केन नदी में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नहाते समय दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां नदी में नहा रही थीं, इसी दौरान गहराई में चली गईं और बाहर नहीं निकल सकीं।मृतकों की पहचान माया कुशवाहा (18 वर्ष) पिता दयाराम कुशवाहा एवं रोशनी कुशवाहा (17 वर्ष) पिता लीला कुशवाहा, निवासी ग्राम फुलारी थाना महाराजपुर, जिला छतरपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, दोनों युवतियां अपने परिजनों के साथ टैक्सी से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवा थाना क्षेत्र स्थित विंध्यवासिनी देवी के दर्शन के लिए जा रही थीं। रास्ते में रामपुर पुल के पास केन नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हो गया।घटना की सूचना मिलते ही गोयरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर दोनों के शव बाहर निकाले। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस हादसे से परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है, वहीं पूरे क्षेत्र में भी मातम का माहौल है।
SDOP नवीन दुबे ने इस घटना के बारे में बताया कि थाना महाराजपुर के फुलारी गांव के कुशवाहा परिवार के 8-10 लोग गिरवा थाना क्षेत्र में देवी दर्शन के लिए गए थे। दर्शन से लौटते समय वे रामपुर घाट (जो गोयरा थाना अंतर्गत आता है) पर रुके। वहां दो बच्चियां, माया और रोशनी, केन नदी में नहाने उतरीं और गहरे पानी में डूबने से उनकी मृत्यु हो गई। घटना के समय बच्चियों के परिजन भी वहां मौजूद थे, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मर्ग कायम किया है और पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है।
बाइट, नवीन दुबे, एसडीओपी