जमीन विवाद में आमने-सामने आए दो रसूखदार परिवार, लाठी-डंडे और मिर्ची से हमला; VIDEO वायरल

ग्वालियर। माधोगंज थाना क्षेत्र के हेम सिंह परेड इलाके में जमीन को लेकर दो रसूखदार परिवारों के बीच विवाद का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता के देवर दीपक गुप्ता और उनके पड़ोसी उदय घाटगे के बीच हुआ था।घटना करीब तीन दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक-दूसरे पर हल्का पथराव भी किया गया। आरोप है कि विवाद के दौरान महिलाओं ने दूसरे पक्ष के लोगों की आंखों में पिसी हुई मिर्ची भी फेंकी। दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई।खास बात यह रही कि विवाद में पुरुषों के साथ महिलाएं और युवतियां भी शामिल नजर आईं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। हालांकि, दोनों परिवारों ने इसे आपसी विवाद बताते हुए पुलिस में कोई शिकायत नहीं की है।पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस वीडियो और घटनाक्रम की जांच कर रही है।बाइट — किरण अहिरवार, CSP लश्कर, ग्वालियर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here