Two murders and Four rapes in Gujarat data present in Legislative Assembly – गुजरात में हर दिन होते हैं 2 मर्डर और 4 रेप, विधानसभा में पेश किए गए आंकड़े

कांग्रेस विधायकों के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी गई. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

खास बातें

  • गुजरात में अपराध का डेटा
  • हर दिन होते हैं दो मर्डर
  • बलात्कार की चार घटनाएं

गांधीनगर:

गुजरात विधानसभा (Gujarat Legislative Assembly) में बुधवार को अपराध के आंकड़े पेश किए गए, जिनमें सामने आया कि पिछले दो साल में राज्य में प्रतिदिन औसतन दो हत्याएं, बलात्कार की चार और अपहरण की छह घटनाएं हुईं हैं. राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 31 दिसंबर 2020 तक, पिछले दो साल में राज्य के विभिन्न हिस्सों में 1,944 हत्याएं, 1,853 हत्या के प्रयास, 3,095 बलात्कार, अपहरण के 4,829 मामले और आत्महत्या के 14,000 से अधिक मामले सामने आए.

यह भी पढ़ें

विधानसभा के बजट सत्र (Gujarat Budget Session) में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के कई विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में यह जानकारी दी गई.

VIDEO: हाथरस में छेड़खानी के विरोध में लड़की के पिता को गोलियों से भून डाला

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here