नौगांव में दो मुस्लिम चचेरी बहनों ने हिंदू युवकों से की शादी, थाने पहुंचकर मांगी सुरक्षा

नौगांव/छतरपुर।छतरपुर जिले के नौगांव में दो मुस्लिम चचेरी बहनों ने अपने चचेरे हिंदू प्रेमियों से विवाह कर लिया। शादी के बाद दोनों नवदम्पत्ति थाने पहुंचे और पुलिस के सामने अपने बयान दर्ज कराते हुए सुरक्षा की मांग की है।

जानकारी के अनुसार नौगांव की रहने वाली अलीना और शलीना 9 फरवरी को अपने-अपने प्रेमियों के साथ घर से चली गई थीं। इसके बाद 20 फरवरी को दोनों ने आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। अब दोनों युवतियों का कहना है कि वे अपने पतियों के साथ ही जीवन व्यतीत करना चाहती हैं।

वहीं दोनों युवकों का कहना है कि वे पिछले सात वर्षों से इन युवतियों के साथ रिश्ते में थे और आपसी प्रेम के चलते उन्होंने विवाह का फैसला लिया। अब वे अपनी पत्नियों के साथ ही जीवन बिताना चाहते हैं।

मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि चूंकि सभी युवक-युवतियां बालिग हैं, इसलिए खासतौर पर युवतियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाइट: प्रशांत जोशी – हिंदू प्रेमी

blob:https://www.no2politics.com/c6967040-c284-4c96-b8b6-3a1528a08db7

बाइट: हेमंत जोशी – हिंदू प्रेमी

blob:https://www.no2politics.com/b5232486-d7f7-4793-a055-335b36a653ee

बाइट: अलीना राइन – प्रेमिका

blob:https://www.no2politics.com/ff362577-f299-481a-b250-2e440dd2ba5b

बाइट: वाल्मीकि चौबे – टीआई

blob:https://www.no2politics.com/473c49ba-7154-4f7a-92e7-b4c2a7fe5b3b

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here