Two patients in China test positive months after coronavirus recovery | संक्रमण से ठीक होने के महीनों बाद चीन में दो लोग फिर पाए गए कोरोना पॉजिटिव

बीजिंग: चीन में कोरोना वायरस के दो मरीज ठीक होने के महीनों बाद फिर से पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें संक्रमण फिर से पाया गया जिसके बाद कोरोना से दोबारा संक्रमित होने की संभावनाओं से जुड़ी चिंताएं बढ़ गई हैं.

चीन के केंद्रीय प्रांत हुबेई, जहां कोरोना वायरस पहली बार दिसम्बर में फैला था. वहां की एक 68 साल की महिला के कोविड 19 टेस्ट का नतीजा रविवार को पॉजिटिव आया है, जबकि वह 6 महीने पहले ही कोरोना वायरस संक्रमित होने पर इलाज के बाद ठीक भी हो चुकी थीं. एक और व्यक्ति जो अप्रैल में संक्रमित होकर ठीक हो चुका था, शंघाई में सोमवार को उसका टेस्ट भी पॉजिटिव आया है.

इन दोनों का कोई भी करीबी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं मिला है, लेकिन दोनों मरीजों को क्वारंटीन कर दिया गया है. इस घटना से ये सवाल उठ गए हैं कि क्या संक्रमण से बचाव के लिए रोग के प्रति शरीर में पैदा हुई प्रतिरक्षा क्षमता बहुत कम समय तक के लिए ही है.

कुछ अध्ययनों से जानकारी मिली है कि संक्रामक व्यक्ति के शरीर के अंदर बनी प्रतिरक्षा एंटीबॉडी का जो स्तर बनता है, वो कुछ महीनों के अंदर ही जल्दी से गिर जाता है. शायद ये उन्हें दूसरी बार उसी रोगाणु के लिए अंतिसंवेदनशील बनाता है. हालांकि इस बात के ज्यादा सुबूत नहीं मिले हैं कि इस महामारी का फिर से संक्रमण हो रहा है.

इसी बीच दक्षिण कोरिया के शोधकर्ताओं का सुझाव है कि ठीक होने के महीनों बाद रोगियों के शरीर में पाए जाने वाले वायरस मृत वायरसों कणों के अवशेष हो सकते हैं, जो अब अधिक संक्रामक नहीं हो सकते. जॉन्स हॉपकिंस स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की वेबसाइट के मुताबिक, दोबारा संक्रमित होने की संभावना बहुत ही कम है.

शोधकर्ता फिलहाल ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एंटीबॉडी टेस्ट के जरिए वायरस के खिलाफ किसी व्यक्ति की प्रतिरक्षा क्षमता को कैसे मापा जाए. 

बता दें कि कोरोना वायरस अब तक दुनियाभर में 20 मिलियन से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर चुका है और 7 लाख 48 हजार लोगों की जान ले चुका है.

ये भी देखें-




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here