भीमकुंड से जटाशंकर जल चढ़ाने जा रहे दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा क्षेत्र में भीमकुंड से कांवड़ में जल भरकर जटाशंकर धाम जलाभिषेक करने जा रहे दो कांवड़ियों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सागर-छतरपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार कांवड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि 15 वर्षीय कौशलेश पाठक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय रोहित सुल्लेरे ने बड़ा मलहरा सिविल अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के उमरई गांव के रहने वाले थे। दोनों मोटरसाइकिल क्रमांक UP 95 V 5387 से भीमकुंड से जल लेकर जटाशंकर धाम जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक क्रमांक MP 17 HH 5077 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

घटना के बाद दोनों शवों को सिविल अस्पताल बड़ा मलहरा के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।परिजनों के अनुसार, दोनों धार्मिक यात्रा पर निकले थे। हादसे की खबर से उमरई गांव और मृतकों के परिचितों में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here