आकाशीय बिजली गिरने से दो आदिवासियों की हुई मौके मौत

छतरपुर : घुवारा तहसील के ग्राम सौरखी का है जहां क़रीब साढ़े 4बजे के दरम्यान यह पांच छह लोग धसान नदी पर बने बान सुजारा बांध में मछली की आखेट करने गए हुए थे लेकिन बारिश आ जाने के कारण सभी लोग अपने घर बापिस लौट रहे थे उसी समय एक नाले में ज्यादा पानी आ जाने के कारण 4 लोग दूसरे रास्ते से निकल आए और यह 2 लोग दूसरी रास्ते से निकल रहे थे ।

उसी समय बारिश तेज हो जाने के कारण यह दो लोग एक पेड़ के नीचे खड़े हो और अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए जिसमे विश्वां निवासी कनई आदिवासी पिता कन्छेदी आदिवासी,चरन आदिवासी पिता भैयालाल आदिवासी की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि इनके साथ 4 लोग दूसरे पेड़ के नीचे खड़े थे उन्हें कोई समस्या नही हुई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर घुवारा तहसीलदार प्रीतम सिंह एवं पुलिस मौके पहुचे है जहा दोनों शवों का शव पंचनामा तैयार किया गया और पोस्टमार्डम के लिए रवाना किया गया है मौके पर भारी भीड़ मौजूद रही।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/07/742955.mp4

बाइट- तहसीलदार प्रीतम सिंह गौड़ घुवारा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here