होलकर स्टेडियम में मैच के दौरान दो युवकों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

इंदौर। होलकर स्टेडियम में मैच देखने के दौरान दो युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान एक युवक के कपड़े भी उतर गए और वह अर्धनग्न अवस्था में नजर आया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।फिलहाल विवाद की वजह सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here