UAE: शारजाह के बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, लपटों से लाल हुआ आसमान – United arab emirates uae sharjah massive fire abbco tower

  • शारजाह में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में आग
  • सिविल डिफेंस की टीम आग बुझाने में जुटी

संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह शहर में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ये हादसा अल नहदा इलाके में हुआ है. ताजा जानकारी के मुताबिक शारजाह सिविल डिफेंस की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है.

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस बिल्डिंग मे आग मंगलवार देर शाम लगी. आग की लपटें में आसमान चारों से दिखाई दे रही थी और पूरा इलाका लाल दिखाई दे रहा था.

यूएई की स्थानीय मीडिया का कहना है कि इस इमारत में फंसे सभी लोगों को सिविल डिफेंस की टीम ने निकाल लिया है, लेकिन आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. आग बुझाने के लिए हाइड्रोलिक दमकल मशीनों को लगाया गया है.

आग बुझाए जाने का काम अभी जारी है. यहां आग किस वजह से लगी, इसका पता नहीं चल सका है. जानकारी के अनुसार बिल्डिंग में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

बता दें कि शारजाह संयुक्त अरब अमीरात की तीसरी सबसे बड़ी आबादी वाला शहर है. इस शहर में बड़ी संख्या प्रवासी भारतीय भी रहते हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here