Ujjain Breaking, मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा की बस में लगी आग

उज्जैन के रामवास क्षेत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा की एक बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में बस धू-धूकर जलने लगी और पूरी तरह जलकर खाक हो गई।आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि घटना बस का टायर फटने के करण हुई थी उस समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे जिन्हें आग फैलने के पहले सुरक्षित उतार लिया गया था। इस पूरी घटना की पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

गडकरी ने किया था शुभारंभमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का प्रदेश स्तर पर शुभारंभ 25 सितंबर 2026 को भोपाल के बीएचईएल दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया। इस दौरान 7 प्रमुख शहरों के लिए 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को हरी झंडी दिखाई गई।

शुभारंभ के दो दिन बाद (27 सितंबर को) इंदौर के राजबाड़ा क्षेत्र में सेवा से जुड़ी ई-बस अनियंत्रित होकर तीन लोगों पर चढ़ गई थी, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए थे।उज्जैन को मिलीं 10 बसेंउज्जैन को धार्मिक पर्यटन के लिए 10 बसें मिली हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 27 सितंबर को महाकाल लोक से पीएम ई-बस सेवा और उज्जैन दर्शन सेवा का शुभारंभ कर इन बसों को रवाना किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here