
उज्जैन। होली के अवसर पर उज्जैन पुलिस ने आमजन को बड़ी राहत दी है। पुलिस कंट्रोल रूम पर आज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 406 मोबाइल फोन कीमत 73 लाख 30 हजार उनके वास्तविक मालिको को सम्मानपूर्वक सुपुर्द किए गए।
होली पर्व से पूर्व खोए मोबाइल लौटाकर पुलिस ने 406 आवेदकों की खुशियां दोगुनी कर दीं। मोबाइल प्राप्त करते ही आवेदकों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने पुलिस प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उज्जैन एस पी प्रदीप शर्मा ने बताया कि गुम मोबाइलों की बरामदगी भारत सरकार के CEIR पोर्टल और Find My Device जैसे आधुनिक तकनीकी माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया गया। इस अभियान में आई.टी. सेल/साइबर टीम तथा जिले के सभी थाना प्रभारियों के समन्वित प्रयासों से उल्लेखनीय सफलता मिली।


