UK Man ordered Meal Kit and got Urine Bottle Extra | Meal-Kit ऑर्डर पर खाने के साथ पीने को मिला ‘बोतलबंद यूरीन’, कंपनी को मांगनी पड़ी माफी

लंदन: सोचिए, कभी आपने खाने का ऑर्डर दिया हो और आपको उसके बदले में कुछ और चीज मिल जाए तो? नहीं-नहीं, इस मामले में खाने की जगह कुछ और चीज नहीं मिली, बल्कि खाने के साथ आया एक खास बोतल, जिसे ग्राहक ने पहले तो कोल्ड ड्रिंक समझा, लेकिन बाद में पता चला कि उस बोतल में यूरीन भरी थी. जिसके बाद उसके होश उड़ गए. 

ट्वीट कर कंपनी के सामने रखी बात

इंडिपेंडेंट डॉट यूके की कभर के मुताबिक, ब्रिटेन के रहने वाले ओलिवर मैक्मेनस ने हेलोफ्रेश कंपनी की वेबसाइट से अपने लिए खाना (Food-Kit) ऑर्डर किया था. लेकिन जब उन्हें खाने के साथ यूरीन से भरी कोल्ड ड्रिंक की बोतल मिली तो उन्होंने ट्विटर पर पूरे मामले से कंपनी को अवगत कराया. इस वायके के तुरंत बाद कंपनी ने माफी मांग ली. साथ ही गलती को सुधारने का वादा भी किया. 

…और तभी पीछे पड़ गए ट्रोल

कंपनी के ट्विटर हैंडल से जैसे ही माफी की मांग की गई, वैसे ही ट्रोल पीछे पड़ गए. किसी ने मैक्मेनस से कहा कि हो सकता कि वो सेब का जूस हो. लेकिन मैक्मेनस ने कहा कि नहीं, वो यूरीन ही था. इसके बाद मैक्मेनस ने कंपनी से कहा कि वो कंपनी का पता भेंजे, मैं उन्हें ये बोतल वापस गिफ्ट कर देता हूं. 

ये भी पढ़ें: खुदकुशी से पहले लोक सभा सांसद ने लिखा 6 पन्नों का सुसाइड नोट, 40 लोगों के नाम शामिल

बोतल खुला था, खाने का पैकेट भी

मैक्मेनस ने कहा कि उन्हें मिला फूड किट न सिर्फ खुला था, बल्कि उनके ऑर्डर से कहीं ज्यादा सामान उन्हें डिलीवर्ड किया गया था. इस दौरान किया एक व्यक्ति ने डिलीवरी कंपनियों में काम करने का माहौल कितना खराब होता है कि डिलीवरी मैन को टॉयलेट जाने का भी समय नहीं मिलता.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here