UN has become an impaired organ india says in 75th session of the United Nations General Assembly – UNGA में बोला भारत – अपंग बन गई है UN सुरक्षा परिषद, नहीं ले पा रही विश्वसनीय फैसले

UNGA में बोला भारत - 'अपंग बन गई है UN सुरक्षा परिषद, नहीं ले पा रही विश्वसनीय फैसले'

न्यूयॉर्क:

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की 75वें सत्र में सोमवार को कहा कि आज सुरक्षा परिषद ‘अपंग’ बन गया है क्योंकि वो ‘अपनी प्रतिनिधि करने की क्षमता के अभाव में विश्वसनीय फैसले नहीं ले पा रहा है.’ महासभा में बोलते हुए UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने यह भी कहा कि IGN (Intergovernmental Negotiations- सरकारों के बीच आपस में बातचीत) खाली विश्वविद्यालयों में होने वाली बहस के लिए प्लेटफॉर्म जैसा बनकर रह गया है और यहां पर UN के सदस्य देशों के बीच में नतीजों को लेकर की जाने वाली कोशिशें न के बराबर रह गई हैं.

Newsbeep

तिरुमूर्ति ने अपने संबोधन में कहा कि ‘IGN में पिछले एक दशक से सुधार पर जोशीले भाषण सुनने के अलावा कुछ भी नहीं हुआ है. दरअसल, ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि यह बस अनौपचारिक ही नहीं है, इसके पास कार्यवाही के कोई नियम या फिर कोई रिकॉर्ड वगैरह भी नहीं हैं. एक दशक से ऐसी ही स्थिति बनी हुई है.’

उन्होंने कहा कि ‘हम खुद अपने नोट्स रखने को मजबूर है, जिससे कि छोटे और मध्यम देशों पर भारी बोझ पड़ता है. जो देश इन देशों के लिए मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं, वो ही उन्हें सामान्य शिष्टाचार तक का अधिकार भी नहीं देते है, जिसके तहत उनकी अपनी बहसों का आधिकारिक रिकॉर्ड रखने में मदद की जा सकती है.’


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here