*केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, परिसर में किया वृक्षारोपण

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बुधवार को छतरपुर के गौरगांय में स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। केन्द्रीय मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार ने मेडिकल कॉलेज निर्माण की प्रगति को लेकर अधिकारियों और निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदारों से जानकारी ली और कार्य में गति बढ़ाकर समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कॉलेज परिसर को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान पीआईयू विभाग के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here