Union Minister Giriraj Singh called PM Narendra Modi an avatar of Bhagwan! – केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को भगवान का अवतार बताया!

खास बातें

  1. बेगूसराय के साहेबपुर कमाल में जनसभा को संबोधित किया
  2. कहा- जिसे आपने 303 सीट देकर विजयी बनाया, वही आपके भगवान
  3. कहा- जो भारत मात को आंख दिखाएगा उसकी आंखें निकाल दी जाएंगी

पटना:

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं उन्होंने बेगूसराय के साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र के फूल चौक के पास एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री को भगवान का अवतार बताकर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है. गिरिराज ने कहा कि भारतवंशी और भारत मात को जो आंख दिखाएगा उसकी आंखें निकाल दी जाएंगी क्योंकि क्योंकि नए भारत का उदय हो चुका है.

गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर उनको भगवान का अवतार बताया. उन्होंने  कहा कि बुरा ना मानें तो भगवान का उदय तो हो चुका है, जिसे आपने 303 सीट देकर विजयी बनाया है. वही आपके भगवान हैं और जब तक ये देश के प्रधानमंत्री हैं तब तक दुनिया की कोई ताकत भारत माता का अपमान नहीं कर सकती.

गिरिराज ने कहा कि भारतवंशी और भारत मात को जो आंख दिखाएगा उसकी आंखें निकाल दी जाएंगी क्योंकि क्योंकि नए भारत का उदय हो चुका है. उन्होंने भारतवंशी को सोए हुए शेर की उपाधि दी और कहा कि सोए हुए शेर को जगाना महंगा पड़ेगा.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बिगड़े बोल- देवबंद ‘आतंकवाद की गंगोत्री’, यहां से निकलते हैं हाफिज सईद जैसे आतंकी

बताते चलें कि 12 जनवरी से बेगूसराय के साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र के फूल चौक पर एनआरसी और सीएए के खिलाफ एक खास समुदाय द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.

गिरिराज सिंह बोले- जनसंख्या नियंत्रण पर ऐसा कानून आना चाहिए, जो ना माने उसका वोटिंग अधिकार खत्म कर देना चाहिए

टिप्पणियां

VIDEO : शाहीन बाग में आंदेलन नहीं, सुसाइड बॉम्बर का जत्था


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here