दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विधानसभा क्षेत्र के बड़ौनी, जिगना, निचरोली, चकरासागर और गोविंद नगर में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष शर्मा के पक्ष में मतदान कर उन्हें प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की।जनसभाओं के दौरान सिंधिया ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जनता के सामने रखा। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


