कृषि रोड मैप जारी किया केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री को सोपा

रायसेन। -मध्य प्रदेश में खेती-किसानी को अब विज्ञान की नई धार मिलने वाली है। रायसेन के ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के 4 जिलों के लिए विशेष ‘कृषि रोडमैप’ राज्य सरकार को सौंपा है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार यह ब्लूप्रिंट न केवल खेती की लागत कम करेगा, बल्कि किसानों की आय में भी रिकॉर्ड वृद्धि करेगा रायसेन की धरती से आज मध्य प्रदेश की कृषि व्यवस्था में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन, विदिशा, सीहोर और देवास के लिए एक खास ‘कृषि रोडमैप’ जारी किया है। यह कोई साधारण योजना नहीं, बल्कि वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई वो चाबी है, जो किसानों की समृद्धि के द्वार खोलेगी।VO-1:इस रोडमैप के तहत अब किसान पारंपरिक ढर्रे को छोड़कर वैज्ञानिक तरीके से फसलों का चुनाव करेंगे।

मंत्री चौहान ने साफ कहा कि अब खेती ‘देखा-देखी’ में नहीं, बल्कि मिट्टी की तासीर, जलवायु की स्थिति और उपलब्ध पानी के आधार पर की जाएगी। ICAR के वैज्ञानिकों की यह रिपोर्ट बताएगी कि किस जिले में कौन सी किस्म की फसल सबसे ज्यादा मुनाफा देगी प्रथम चरण में इन चार जिलों की सफलता के बाद इस मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू करने की योजना है। इस पहल से न केवल किसानों की खाद और बीज पर होने वाली फिजूलखर्ची रुकेगी, बल्कि कम लागत में बेहतर पैदावार का सपना भी सच होगा।

बाइट-शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय कृषि मंत्री।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260412-WA0072-2.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here