United Nations reaction on India China Ladakh Clash | LAC पर चीन और भारतीय सैनिकों के बीच हिंसक झड़प पर UN का आया रिएक्शन

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र (UN) महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भारत (India) और चीन (China) के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर हिंसा और मौत की खबरों पर चिंता जताई और दोनों पक्षों से ‘अधिकतम संयम’ बरतने का आग्रह किया.

गुतारेस के प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी. भारतीय सेना की ओर से जारी एक बयान के अनुसार पूर्वी लद्दाख घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के कुल 20 जवान शहीद हो गए जिसके बाद पहले से जारी गतिरोध की स्थिति और गंभीर हो गई है.

ये भी पढ़ें: लद्दाख हिंसा के बाद हालात गंभीर, LAC के पार मंडराए चीनी हेलीकॉप्‍टर

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता एरी कनेको ने डेली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी दी . कनेको ने कहा, ‘भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर हिंसा और मौत की खबरों पर हम चिंता प्रकट करते हैं और दोनों पक्षों से अधिकतम संयम बरतने का आग्रह करते हैं.’

लद्दाख की गलवान घाटी में हिंसक झड़प में भारतीय सैनिकों की शहादत के सवाल पर कनेको ने यह प्रतिक्रिया दी.

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here