Unlock 1 में लापरवाह हुआ हॉटस्पॉट कोरबा, कहीं थूकते तो कहीं धुएं का छल्ला बनाते दिखे लोग, unlock 1 people spitting and smoking in public place in coronavirus hotspot korba lockdown 5 | korba – News in Hindi

लोगों की लापरवाही से खतरे की घंटी बज सकती है. (Demo Pic)

कोरोना के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए मास्क पहनकर घर से निकलना अनिवार्य किया गया है लेकिन बाजार से लेकर शहर भर में अधिकांश लोग बिना मास्क के नजर आते हैं.

कोरबा. लॉकडाउन-4 तक कड़ाई बरतने में पुलिस और प्रशासन ने अपनी ताकत झोंक दी. 1 जून से अनलॉक-1 फेज में सशर्त संस्थानों और कुछ अन्य सेवाओं को छूट दी गई है. इस छूट का अब लोग बेवजह फायदा उठाने में मस्त हैं. लोगों की मानें तो पुलिस-प्रशासन के अफसर भी अब कड़ाई नहीं बरत रहे हैं, निगम अमला भी कार्रवाई करने में अब धीमा पड़ गया है. कोरोना के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए मास्क पहनकर घर से निकलना अनिवार्य किया गया है लेकिन बाजार से लेकर शहर भर में अधिकांश लोग बिना मास्क के नजर आते हैं. कोरबा रेलवे क्रासिंग पर जुटने वाले मजदूर से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट तक लोग बिना मास्कर के दिख रहे हैं.

नाश्ता के ठेला, गुमटी, होटल खोलने को लेकर कोई आदेश नहीं है लेकिन इसके बाद भी पार्सल सेवा का सूचना लगाकर दुकानों के बाहर लोगों को बड़ा, समोसा परोसा जा रहा है. पान ठेला को संचालन की अनुमति है लेकिन मादक पदार्थों के सार्वजनिक स्थल पर रोक के बावजूद लोग गुटखा और पान की पीक इधर-उधर थूकते दिख रहे हैं. सिगरेट और बीड़ी के धुएं भी जहां-तहां उड़ाए जा रहे हैं. इन नियमों के पालन को लेकर अब कड़ाई भी नजर नहीं आ रही है जिसका फायदा उठाया जा रहा  है. देश, प्रदेश और शहर खुल चुका हैं, लेकिन संक्रमण के खतरे के बीच लोगों की ऐसी लापरवाही भारी पड़ सकती है.

नियम तोड़ना पड़ सकता है भारी

लोगों पर कड़ी कार्यवाही कर परेशान नहीं करने संबंधी उच्च निर्देश का लाभ लोग नियम तोड़कर उठा रहे है. इस कारण शहर में यातायात नियमों का पालन होता नजर नहीं आ रहा है. वाहनों की भीड़ के बीच जाम की स्थिति निर्मित हो रही है जबकि संक्रमण से बचने संयमित रहना जरूरी है.  प्रशासन ने सशर्त आटो परिचालन की अनुमति दी है. ऑटो में यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य किया गया है. लेकिन ऑटो चालक सामान्य दिनों की तरह ही कोरोना काल में भी ऑटो के आगे और पीछे सीट पर ठूंस-ठूंस कर यात्री बिठा रहे हैं. चौक-चौराहों पर तैनात यातायात पुलिस के जवान भी कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 

छत्तीसगढ़ में BJP ने ‘नए चेहरे’ पर क्यों लगाया दांव? मिशन 2023 पर नजर या कुछ और, पढ़ें रिपोर्ट 

COVID-19 Update: छत्तीसगढ़ में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 564, एक्टिव केस 433

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए कोरबा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: June 3, 2020, 12:52 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here