Unlock 1.0: अब मल्टीप्लेक्स में बदल जाएगा सीटिंग अरेंजमेंट, मूवी लवर्स के लिए बने ये नए नियम, Unlock 1 new seating arrangement in mall multiplex theater lock down 5 rules for movie lovers | raipur – News in Hindi

सरकार की अनुमति के बाद ही फैसला लिया जाएगा. (Demo Pic)

महापौर एजाज ढेबर का कहना है जैसे एयरपोर्ट ओर रेलवे स्टेशन को लेकर पूरी तैयारी की गई उसी तरह मॉल को भी सैनिटाइज कर खोला जाएगा. मॉल (Mall) में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा.

रायपुर. जब सभी संस्थान खुल रहे हैं तो इंतजार इस बात का है कि मल्टीप्लेक्स (Multiplex) कब से खुलेंगे. हालांकि अब जब आप फिल्म (Movie) देखने जाएंगे तो आपको कई कायदों का ध्यान रखना होगा. मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों को दर्शकों के लिए खोलने की परमिशन फिलहाल नहीं मिली है, लेकिन राजधानी रायपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं. माना जा रहा है कि अब थिएटर (Theater) के अंदर सीटिंग अरेंजमेंट पूरी तरह बदल जाएगी. परिवार, ग्रुप और कपल्स के लिए अलग-अलग सीट बुक होंगे. साथ ही दो सीटों के बीच काफी अंतर रखा जाएगा. मल्टीप्लेक्स में अब सैनिटाइजेशन (Sanitization) का भी कास ख्याल रखा जाएगा. मूवी लवर्स को अब सेफ डिस्टेंस हॉल में मेंटेन करना होगा.

बताया जा रहा है कि मूवी हॉल में एंटर करने से पहले पूरी बॉडी सैनिटाइज की जाएगी. मल्टीप्लेक्स में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को आरोग्य सेतू एप इंस्टॉल करना होगा साथ ही मास्क, ग्लब्स अनिवार्य रूप से पहनना होगा. वहीं ई-टिकिट पर ज्यादा जोर दिया जाएगा. पेपरलेस ट्रांजेक्शन की कवायद की जाएगी.

ऑनलाइन पेमेंट का मिलेगा ऑप्शन

फिजिकल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए दर्शन को ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा मिल सकती है. साथ ही डिजिटल पेमेंट पर भी जोर दिया जाएगा. मल्टीप्लेक्स में आने वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग भी जाएगी. फिलहाल, मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भी तैयार कर भेज दिया है. सरकार की अनुमित मिलने के बाद भी थियेटर में दर्शन जा सकेंगे. अब दर्शक और स्टाफ दोनों को मास्क का अनिवार्य रूप से पहनना होगा. वहीं फिल्म के शुरू होने, खत्म होने और इंटरवेल के बीच भी जरूरी बदलाव किए जाएंगे ताकि लोगों की भीड़ न लगे. वहीं वीकेंड के लिए भी खास प्लान तैयार किया जाएगा.वहीं सेंट्रल सीने एसोशिएशन के सदस्य लकी रघुवंशी का कहना है कि जुलाई से ही मल्टीप्लेक्स शुरू हो सकते हैं. हालंकि लोग अब हमसे फोन करके पूछने लगे है कि कब मल्टीप्लेक्स शुरू होगा. आजकल वेब सीरीज का दौर है लेकिन यह हर वर्ग के लिए नहीं है. लोग यह भी चाहते है कि स्क्रीन पर फिल्में देखें. लकी रघुवंशी का कहना है कि प्रदेश भर में 70 सिंगल स्क्रीन तो वहीं 28 मल्टीप्लेक्स है. लॉकडाउन के चलते हमारे सामने भी मुश्किल यह है कि हम कैसे अपने स्टाफ की सैलरी दें. यही वजह है कि एसोसिएशन अब इसकी शुरुआत के लिए प्रयास कर रहा है. हम राज्य के मुख्यमंत्री से भी जल्द मिलेंगे.

वहीं महापौर एजाज ढेबर का कहना है जैसे एयरपोर्ट ओर रेलवे स्टेशन को लेकर पूरी तैयारी की गई उसी तरह मॉल को भी सैनिटाइज कर खोला जाएगा. मॉल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. उनका कहना है कि जिस तरह से एयरपोर्ट में नगर निगम के आला अधिकारी ध्यान रख रहे हैं, उसी तरह से मॉल में भी ध्यान देंगे.

ये भी पढ़ें: 

Lockdown 5.0: छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की Unlock 1.0 की गाइडलाइन, जानें कहां मिली छूट और क्या रहेगा बंद

Chhattisgarh COVID-19 Update: एक दिन में 51 नए केस, एक्टिव मरीज 400 के करीब 

 

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: June 1, 2020, 12:43 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here