Edited By Garima Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

आज के समय में देश ही नहीं बल्कि दुनिया की बड़ी आबादी का सपना अपना मोटापा (Fat) और वजन कम करने का है। ये लोग इसके लिए दिन-रात मेहनत भी कर रहे हैं, लेकिन फिर भी कई लोगों का यह सपना अब तक सिर्फ सपना बना हुआ है। वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो अपने घटते हुए वजन (Unwanted Weight Loss) से बहुत अधिक परेशान हैं। उन्हें पता ही नहीं कि आखिर उनका वजन बिना किसी मेहनत या एक्सर्साइज के क्यों इतनी तेजी से गिर रहा है। आइए, आज इन्हीं के बारे में बात करने हैं…
हम सभी कद-काठी और शरीर की बनावट में अपने परिवार और पूर्वजों से मिलते-जुलते होते हैं। क्योंकि हमारे जीन्स उन्हीं से आते हैं। ऐसा बहुत कम केसेज में देखने को मिलता है कि किसी परिवार में कोई एक या दो लोग नैयन-नक्क्ष और शारीरिक बनावट में अपने परिवार से अलग हों। अगर ऐसा होता भी है तो वह व्यक्ति अपने कुटुंब में जरूर किसी ना किसी से मिलता-जुलता होता है।
क्यों घटने लगता है तेजी से वजन?
क्यों होता है अचानक वजन कम?
-अचानक से अपने आप ही वजन कम होने लगना शुरुआती स्तर पर किसी भी व्यक्ति को खुशी दे सकता है। लेकिन जब यह लगातार बना रहे और हर सप्ताह आपको अपने वजन में कमी का अनुभव हो तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए।
बहुत स्वादिष्ट हैं ये 5 फल, शरीर में पूरी करते हैं विटमिन-ए की कमी
-क्योंकि अचानक से खुद-ब-खुद वजन का कम होना, शरीर के अंदर डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों के शुरुआती स्तर का संकेत देता है। इसके साथ ही जिन लोगों को डिप्रेशन की समस्या होती है, उनका वजन भी तेजी से कम होने लगता है या बढ़ने लगता है।
थायरॉइड भी हो सकती है वजह
-हमारे शरीर में थायरॉइड हॉर्मोन मेटाबॉलिज़म को नियंत्रित करने का काम करता है। इस हॉर्मोन का निर्माण थायरॉइड ग्लैंड में होता है। कई बार कुछ शारीरिक और हॉर्मोनल बदलावों के चलते हमारे शरीर में यह ग्लैंड थायरॉइड हॉर्मोन का अधिक निर्माण कर देती है। जो हमारी सेहत को प्रभावित करता है।
अच्छी डायट लेने के बाद भी क्यों घटता है वजन?
-ऐसा नहीं है कि थायरॉइड बढ़ने के बाद केवल वजन बढ़ता ही है। क्योंकि ऐसा हमेशा नहीं होता है। कुछ लोगों में थायरॉइड के चलते वजन बढ़ने की समस्या होती है तो कुछ लोगों में इसके ठीक उलट वजन तेजी से गिरने लगता है।
New Normal In Corona Time: कोरोना काल में ऐसे करें मेहमानों का स्वागत
टीबी और लिवर की समस्या
-टीबी यानी क्षय रोग और लिवर की से जुड़ी बीमारियां भी तेजी से घटते वजन की वजह हो सकती हैं। क्योंकि ये हमारे शरीर के रक्त और पाचन को प्रभावित करती हैं।
-कई बार फेफड़ों से जुड़ी बीमारी, क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पलमोनरी डिजीज भी वजन लगातार कम होने की वजह हो सकती है। क्योंकि इस बीमारी के चलते फेफड़ों में सूजन आ जाती है, इससे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर लगातार गिरने लगता है और शरीर में रक्त का प्रवाह बाधित होने लगता है।
Covid-19 में तेजी से बढ़ सकता है शरीर का तापमान, जानें कुछ नए लक्षण
Source link


