UP: इटावा में एक्सीडेंट, सब्जी बेचने जा रहे 6 किसानों की दर्दनाक मौत – Uttar pradesh etawah truck pickup accident farmers died

  • नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा
  • कई किसान घायल, 6 की मौत

उत्तर प्रदेश के इटावा में मंगलवार देर रात ट्रक और पिकअप की भिड़ंत हो गई. नेशनल हाइवे पर हुए इस हादसे में सब्जी बेचने जा रहे 6 किसानों की दर्दनाक मौत हो गई है. कई सब्जी किसानों के घायल होने की भी खबर है. मौके पर प्रशासन के आला-अधिकारी पहुंच गए हैं और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है.

इस बीच मैनपुरी में अनियंत्रित ट्रक ने 6 साल की बच्ची को रौंद दिया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. किशनी थाना क्षेत्र के मैनपुरी-इटावा बार्डर पर यह हादसा हुआ. पुलिस ने भाग रहे ट्रक को पकड़ के अपने कब्जे में लिया, लेकिन ड्राइवर फरार हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

शिवकुमार रोजी-रोटी की तलाश में अपने परिवार के साथ सीतापुर से हरियाणा चला आया था. वह यहां मजदूरी करता था. लॉकडाउन की वजह से शिवकुमार भी बेरोजगार हो गया था और अपनी पत्नी व 2 छोटे बच्चों के साथ हरियाणा से अपने घर सीतापुर वापस जा रहा था. कभी पैदल तो कभी ट्रक-ट्रैक्टर के माध्यम से वह मैनपुरी-इटावा बॉर्डर तक पहुंचा.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

मैनपुरी-इटावा बॉर्डर पर खिदरपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बेरियर तोड़ते हुए शिवकुमार की 6 वर्षीय बच्ची प्रियंका को रौंद दिया, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लिया. बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here