UP का रहने वाला ITBP का जवान छत्तीसगढ़ में निकला कोरोना संक्रमित- ITBP jawan from UP find corona positive in Chhattisgarh jhnj | kondagaon – News in Hindi

UP का रहने वाला ITBP जवान छत्तीसगढ़ में निकला Corona पॉजिटिव

(सांकेतिक तस्वीर)

Chhattisgarh Corona Update: गत 3 जून को 9 जवान छुट्टी खत्म होने पर अमरोहा, उत्तरप्रदेश से वापस अपनी ड्यूटी पर कोंडागांव लौटे. उनमें से एक जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

कोंडागांव. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज (Corona Patient) मिला है. संक्रमित आईटीबीपी (ITBP) का जवान है. और उत्तरप्रदेश का रहने वाला है. संक्रमण की पुष्टि के बाद जवान को इलाज के लिए मेडिकल कालेज जगदलपुर भेजा गया. एसडीएम पवन प्रेमी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कोरोना पीड़ित जवान आईटीबीपी-29 बटालियन में पदस्थापित है.

एसडीएम ने बताया कि गत 3 जून को 9 जवान छुट्टी खत्म होने पर अमरोहा, उत्तरप्रदेश से वापस अपनी ड्यूटी पर कोंडागांव लौटे. सभी जवानों को गुण्डाधुर कॉलेज के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया. जहां कोरोना जांच के दौरान एक जवान कोरोना संक्रमित पाया गया. उसे जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. वहीं बाकी साथियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है. ऐतिहायत के तौर पर इलाके को सील कर सेनिटाइज किया जा रहा है.

राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1359 

छत्तीसगढ़ में एक दिन की नरमी के बाद कोरोना संक्रमण की रफ्तार में तेजी देखी गई. बुधवार को दिन से लेकर देर रात तक कुल 114 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें बिलासपुर से 41, कोरबा से 27, बलरामपुर से 10, रायगढ़ से 07,  महासमुंद से 07, दुर्ग से 05,  रायपुर से 05, राजनादागांव से 03, कवर्धा से 02, बेमेतरा से 02, मुंगेली से 02, सूरजपुर से 01, सरगुजा से 01 और कोरिया से 01 नए मरीज शामिल हैं. नए मरीजों के मिलने के बाद प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1359 पहुंच चुकी है.प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 957 है. जबकि अबतक 396 मरीज कोरोना को मात देकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं. वहीं कोरोना संक्रमण से अबतक 06 मरीजों की मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें- कांग्रेस नेताओं पर कोरोना की ‘मार’, और लंबा हुआ ये इंतजार


First published: June 11, 2020, 11:43 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here