UP: पुलिस ने काटा चालान तो बदले में काट दी चौकी की बिजली – Uttar pradesh maharajganj chalan employee police chauki electricity

  • उत्तर प्रदेश के महाराजगंज की है ये घटना
  • चालान काटे जाने से आहत था विद्युत संविदाकर्मी

उत्तर प्रदेश के महराजगंज कोठीभार थाना क्षेत्र के चिउटहा चौकी के पुलिस द्वारा चालान काटने से आहत विद्युत संविदाकर्मी ने पुलिस चौकी की बत्ती ही गुल कर दी. चौकी के लाइट का कनेक्शन कटने से नाराज पुलिस वालों ने विद्युत संविदाकर्मी को चौकी पर बैठा लिया और लाइट जोड़ने के बाद ही वापस छोड़ा.

दरअसल, विद्युत विभाग में तैनात संविदाकर्मी अजीत कुमार का मंगलवार की शाम चिउटहा चौकी पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चलाने के आरोप में चालान काट दिया. गुस्साए विद्युत संविदाकर्मी ने बुधवार की दोपहर चौकी पर पहुंच कर विद्युत पोल से पंचायत भवन में चल रहे पुलिस चौकी का कनेक्शन ही काट दिया.

ये भी पढ़ें– नांदेड़ से लौटे सिख श्रद्धालुओं ने बढ़ाई चुनौती, अब तक 38 कोरोना पॉजिटव

मौके पर चौकी प्रभारी बृजेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे, लिहाजा विद्युतकर्मी को तुरंत पुलिस वालों ने पकड़ कर चौकी पर बैठा लिया और कनेक्शन काटने का कारण पूछा. विद्युत संविदाकर्मी संतुष्ट जवाब नहीं दे सका. विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को फोन किए जाने के बाद संविदाकर्मी अजीत कुमार को अपने कृत्य पर शर्मिंदा होना पड़ा और पुलिस चौकी का कनेक्शन जोड़ना पड़ा.

ये भी पढ़ें- गुजरात में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4000 के पार, अब तक 197 की मौत

पुलिस चौकी का कनेक्शन कटने के बाद चर्चा में आया चिउटहा पुलिस चौकी उधारी के भवन में चलता है. पुलिस विभाग के पास अपना निजी भवन न होने के कारण चिउटहा पुलिस चौकी ग्राम सभा के पंचायत भवन से सालों से चलती चली आ रही है. विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता हरिशंकर ने कहा कि मामले की जानकारी है. पुलिस चौकी का कनेक्शन किन परिस्थितियों में काटी गई इसकी जांच कराई जा रही है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here