Friday, March 29, 2024
HomePoliticsUP बीजेपी अध्यक्ष सिंह का सपा पर हमला, बोला अखिलेश यादव को...

UP बीजेपी अध्यक्ष सिंह का सपा पर हमला, बोला अखिलेश यादव को पाकिस्तान चले जाना चहिए

उत्तर प्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव (akhilesh yadav) पर निशाना साधा है। उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को लेकर अखिलेश द्वारा दिए गए बयानों पर हमला बोला है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि अखिलेश यादव को पाकिस्तान जाना चाहिए। साथ ही उन्हें यह सलाह दी है कि एक महीने के लिए एक मंदिर में पूजा अर्चना करनी चाहिए। उन्हें तब समझ में आएगा कि वहां क्या होता है। वह नहीं जानते कि वह खुद क्या चाहते हैं, उन्हें नागरिकता संशोधन अधिनियम और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के बारे में पढ़ना चाहिए।

परिवारवाद बढ़ाने का आरोप स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि एनपीआर में कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि इसमें आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस देने जैसे आसान विकल्प हैं। उन्होंने अखिलेश यादव पर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करने और परिवार को आगे बढ़ाने का आरोप भी लगाया। प्रियंका गांधी पर बरसे स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून गरीबों के खिलाफ नहीं है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा इस कानून के बारे में लोगों को गुमराह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सीएए पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नकारात्मक रुख के चलते न तो हिंदू उन्हें वोट देंगे और न मुसलमान। उन्होंने इन दलों के नेताओं और जेएनयू तथा जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों को सीएए पढ़ने की सलाह दी। सम्मानजनक जीवन देने की कोशिश सीएए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 तक आए हिंदू, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान करता है। जिन्होंने इन तीन पड़ोसी देशों में धार्मिक उत्पीड़न का सामना किया है। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पाकिस्तान में उत्पीड़न का सामना करने वाले लोगों को सम्मानजनक जीवन देने की कोशिश कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS