UP: हाथरस के क्वारंटीन सेंटर से फरार हुए 35 कोरोना संदिग्ध, 29 पर दर्ज हुई FIR – hathras 35 corona suspect reported absconding from quarantine center

  • हाथरस के क्वारनटीन सेंटर से फरार हो गए थे 35 कोरोना संदिग्ध
  • एक प्राथमिक विद्यालय में बनवाया गया था यह क्वारनटीन सेंटर

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण पैर पसार रहा है. राज्य सरकार और प्रशासन इसे अब और फैलने से रोकने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं. केन्द्र सरकार ने भी इसी बात को ध्यान में रखते हुए 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी जो 14 अप्रैल तक चलेगा. इस बीच यूपी के हाथरस जिले से एक खबर सामने आई है कि एक क्वारनटीन सेंटर से करीब 35 कोरोना वायरस के संदिग्ध फरार हो गए हैं.

जानकारी के मुताबिक हाथरस जिले के थाना सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर के प्राथमिक विद्यालय में अन्य राज्यों से आए 35 लोगों को क्वारंटीन किया गया था. लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण सभी लोग रात में चकमा देकर मौके से फरार हो गए. जब यह मामला प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में आया है तो वह कार्रवाई की बात कह रहे हैं.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

आपको बता दें कि हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर में अन्य राज्यों से आए लोगों को प्राथमिक विद्यालय में क्वारनटीन किया गया था. जिलाधिकारी द्वारा इन लोगों के खाने-पीने की और अन्य व्यवस्थाओं के लिए पंचायत सचिव को ड्यूटी पर लगाया गया था. लेकिन रात में खाना खाने के बाद पंचायत सचिव जैसे ही विद्यालय से अलग हुए, तभी यह लोग मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए.

6 लोग लौटे वापस, बाकी 29 के खिलाफ हुई एफआईआर

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने फरार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराने की बात कही है वहीं सरकारी काम में लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

कोरोना पर aajtak.in का विशेष वॉट्सऐप बुलेटिन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

हाथरस के जिला अधिकारी का कहना है कि यह लोग बाहरी राज्यों से आए थे, लेकिन यह गांव के आसपास के ही थे जो मौके का फायदा उठाकर अपने घरों को चले गए हैं. लेकिन बाद में 6 लोग वापस आ गए हैं. इस मामले में 29 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं और पंचायत सचिव को निलंबित करने की संस्तुति की गई है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here