
UP Board result 2020: यूपी बोर्ड 2020 कक्षा 10वीं/12वीं का रिजल्ट शनिवार को आएगा
UP Board 10th Result 2020 : उत्तर प्रदेश बोर्ड कल यानी शनिवार को दोपहर 12 बजे घोषित कर दिया जाएगा. रिजल्ट लखनऊ स्थित लोक भवन में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा घोषित करेंगे. यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में इस बार करीब 51 लाख छात्र शामिल हुए थे. इससे पहले रिजल्ट प्रयागराज स्थित बोर्ड के ऑफिस से घोषित किया जाता रहा है. गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से पूरे परीक्षा कार्यक्रम में देरी हुई जिसकी वजह से रिजल्ट आने में करीब 1 महीने की देरी हुई है. फिलहाल एशिया की सबसे बड़े परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कल दोपबर बाद खत्म हो जाएगा. छात्र रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइटों जैसे upresults.nic.in और upmsp.edu.in में देख सकते हैं. इसके अलावा upmspresults.up.nic.in पर भी रिजल्ट को देखा का जा सकता है.
यह भी पढ़ें
इस बार मार्कशीट में होगा बार कोड
उत्तर प्रदेश में फर्जी मार्कशीट बनाने वालों का रैकेट कई बार पकड़ा गया है. लेकिन इस बार यूपी बोर्ड ने इस पर लगाम लगाने के लिए एक खास तौर पर मार्कशीट तैयार की है. इसमें माता-पिता का नाम अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी में भी होगा. वहीं सबसे बड़ी खासियत एक मार्कशीट में एक बार कोड होगा जिसके जरिए आसानी से पूरी सत्यापन किया जा सकेगा.
डिजिटल दस्तखत वाली मार्कशीट भी मिलेगी
रिजल्ट जारी होने के दो दिन बाद 10वीं और 12 वीं के छात्रों को यूपी बोर्ड एक डिजिटल हस्ताक्षर वाली मार्कशीट देगा जिसे वो स्कूल से ले सकते हैं. इसकी खास बात यह होगी कि यह अन्य क्लासों में दाखिला लेने के साथ-साथ नौकरियों तक में मान्य होगी. यह मार्कशीट इंटर के छात्रों को पहले मुहैया कराई जाएगी.
छात्रों की मदद के लिए इस बनाया गया था ट्विटर हैंडल
पहली बार यूपी बोर्ड सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखा और परीक्षा के दौरान छात्रों की मदद के लिए ट्विटर हैंडल लांच किया गया था. इसके अलावा हेल्पलाइन नंबरों भी जारी किए गए थे. वहीं ई-मेल आईडी और टोल फ्री नंबर भी थे. ताकि छात्रों की परेशान की तुरंत निपटारा किया जा सके.
पिछली बार कानपुर के गौतम रघुवंशी थे टॉपर
बीते साल कानपुर के गौतम रघुवंशी 10वीं की मेरिट में पहला स्थान पाया था. उनको 97.17 फीसदी अंक मिले थे. वहीं 12वीं बोर्ड में तनु तोमर ने टॉप किया था. जिनको 97.8 फीसदी अंक मिले थे.
Source link

