UP Board Result 2020 Live Updates Uttar Pradesh Board Class 10th Class 12th Result: know how to Check By SMC, online or Mobile Numbers – UP Board Result 2020 Live Updates: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट, जानें किन तरीकों से कर सकते हैं चेक

UP Board Result 2020 Live Updates: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट, जानें किन तरीकों से कर सकते हैं चेक

UP Board 10th, 12th Result 2020: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज

UP Board 10th, 12th Result 2020 Live Updates:  यूपी बोर्ड (UP Board Result) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे घोषित होगा. लखनऊ स्थित लोक भवन मीडिया सेंटर में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस परीक्षा परिणाम को जारी करेंगे. इससे पहले रिजल्ट प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड के मुख्यालय से घोषित किया जाता रहा है. आपको बता दें कि इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 56.11 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था. इनमें से 30.24 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, जबिक 12वीं बोर्ड की परीक्षा में करीब 25.86 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था. इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से लगाए गए लॉकडाउन की वजह से कॉपियों का मूल्यांकन देर से हुआ है जिसकी वजह से रिजल्ट लगभग 1 महीने की देरी से जारी किया जा रहा है. फिलहाल अब से कुछ ही घंटों के बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.  रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा. 

UP Board 10th, 12th Result 2020 Live Updates:

मार्कशीट का फर्जीवाड़ा करने वालों पर लगाम

यूपी में अक्सर फर्जी मार्कशीट बनाने के रैकेट पकड़े जाते हैं. इन फर्जी मार्कशीट के जरिए नौकरी और एडमीशन तक में गोरखधंधा चलता है. इस पर लगाम लगाने के लिए यूपी बोर्ड ने इस बार खास तैयारी कर ली है. इस बार मार्कशीट में एक बार कोड लगा होगा जिसके जरिए सत्यापन करने में आसानी होगी. पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल बच्चों को इन 5 बातों का रखना होगा ध्यान

यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पिछले साल गौतम रघुवंशी ने किया था टॉप 

माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव के मुताबिक, हाईस्कूल की परीक्षा में जिन जिलों की लड़कियों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा था उनमें मुजफ्फरनगर, शामली, लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर नगर, मेरठ, अमरोहा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर और रामपुर शामिल हैं….पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

छात्रों के पास है इस बार खास मौका

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल की 6 विषयों की परीक्षा में 5 विषयों में पास होने वाले छात्रों को उत्तीर्ण करने का फैसला किया है. इसी तरह जो छात्र दो विषय में पास नहीं हुए है तो उनके लिए भी एक मौका है….पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट इस तरह से कर सकते हैं चेक

  • यूपी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट  upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं. 
  •  इसके बाद 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिए दिए गए अलग-अलग लिंक पर क्लिक करें   
  •  अपना रोल नंबर और सेंटर का कोड डालकर सबमिट करें.
  • यूपी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • रिजल्ट खुलने के बाद स्टूडेंट्स अपने प्रिंटआउट ले सकेंगे.

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here