यूपी के मंत्री रघुराज सिंह पहुंचे इंदौर, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को लेकर दिया विवादित बयान, दोनो को बताया आतंकवादी

उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह आज इंदौर पहुंचे, जिसमे मीडिया से चर्चा में उन्होंने एक विवादित बयान दिया है। जिसमे उन्होंने अपने बयान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश का सबसे नंबर वन आतंकवादी बताते हुए उनके ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। रघुराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी भारत को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें इटली से लुटेरे के रूप में भारत में लूटने के लिए भेजा गया है। इस बयान के साथ ही रघुराज सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी निशाना बनाया।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/09/VID-20240916-WA0164.mp4

उन्होंने केजरीवाल को द्वितीय आतंकवादी करार दिया और उन्हें महा भ्रष्टाचारी बताया। साथ ही आरक्षण को लेकर उन्होंने कहा की आरक्षण हमेशा उन लोगों को मिलना चाहिए जिन्हें जिनका शोषण हुआ है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/09/VID-20240916-WA0170.mp4

वही वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर भी मंत्री रघुराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन से काफी फायदा होगा, क्योंकि अलग-अलग राज्यों में होने वाले चुनाव के कारण काफी पैसा खर्च होता है और वन नेशन वन इलेक्शन से देश का काफी पैसा बचेगा।

blob:https://www.no2politics.com/500b2cea-8646-472e-b06f-340f2707f8d2

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने भी अपनी किताब में कहा था कि आफ्टर फ्रीडम डिस्पर्स द कांग्रेस इसका मतलब है कि आजादी मिलने के बाद कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए। लेकिन अब कांग्रेस एक परिवार की पार्टी बन चुकी है। मंत्री रघुराज सिंह ने हिंदुस्तान के 99 प्रतिशत मुसलमान को कन्वर्टेड हिंदू भी बताया।

blob:https://www.no2politics.com/3c712924-2dfd-4a7a-86e3-7b579541bf7b

वही वक्फ बोर्ड को लेकर उन्होंने कहा की कांग्रेस में घपला करने के लिए 9 लाख एकड़ जमीन वक्त बोर्ड को दी है जबकि उनके पास पाकिस्तान में भी जमीन है। जो अब खत्म होना चाहिए, इसलिए केंद्र सरकार ने एक मसौदा तैयार किया है।

blob:https://www.no2politics.com/34cdaf95-3289-439d-b57a-babc93a3a5dd

बाइट – रघुराज सिंह — मंत्री, यूपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here