UP: Woman accuses husband of putting iron rod in private part – उत्तर प्रदेश: महिला ने पति पर लगाया प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डालने का आरोप

उत्तर प्रदेश: महिला ने पति पर लगाया प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डालने का आरोप

प्रतीकात्मक फोटो.

कौशांबी:

कौशांबी में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने और निजी अंग में लोहे की छड़ ड़ालने का आरोप लगाया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि जांच में लोहे की छड़ डालने संबंधी आरोप सही नहीं पाए गए हैं. पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें

Newsbeep

पुलिस अधीक्षक ने कहा,‘‘ यह पति पत्नी के आपसी झगड़े का मामला है, जांच में लोहे की छड़ डालने की बात सामने नहीं आयी है . पुलिस मामले की जांच कर रही है . दोनों की शादी को करीब बीस साल हो गए हैं.”

पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर पति, जेठ व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न तथा अन्य आरोपों पर मामला दर्ज कर लिया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here