urvashi nusrat bold slit dress: lifestyle nushrat bharucha and urvashi rautela slit dress looks were just too hot to handle

1/8

उर्वशी और नुसरत के इन लुक्स के आगे ‘हॉट’ और ‘बोल्ड’ जैसे शब्द लगेंगे फीके

उर्वशी और नुसरत के इन लुक्स के आगे 'हॉट' और 'बोल्ड' जैसे शब्द लगेंगे फीके

बात जब हॉट ऐंड बोल्ड फैशन की हो, तो इस स्टाइल को कई ऐक्ट्रेसेस कैरी करती नजर आती हैं। लेकिन उर्वशी रौतेला और नुसरत जहां, तो ऐसे कपड़ों में दिखाई दे चुकी हैं, जिनके आगे ‘हॉट’, ‘सेक्सी’ और ‘बोल्ड’ जैसे शब्द भी हल्के नजर आते हैं।

2/8

रेड कार्पेट के लिए उर्वशी का लुक

रेड कार्पेट के लिए उर्वशी का लुक

उर्वशी ने एक अवॉर्ड शो के लिए थाई हाई स्लिट ड्रेस से एक कदम और आगे जाते हुए वेस्ट हाई स्लिट गाउन चुना था। इस बॉडीकॉन गाउन में बनी ये स्लिट डिजाइन उसे काफी रिस्की ड्रेस बना रही थी।

3/8

स्ट्रेटकट नेकलाइन

स्ट्रेटकट नेकलाइन

इस ब्लैक गाउन में ऊपर की ओर स्ट्रेट कट नेकलाइन और ऑफ शोल्डर डिजाइन थी। इसका फॉल ऐसा था, जो उर्वशी के बस्ट ऐरिया को हाईलाइट कर रहा था। बेअर शोल्डर लुक को और ज्यादा उभारने के लिए ऐक्ट्रेस ने अपने बालों को बन में स्टाइल किया था।

4/8

इस ब्रैंड का था गाउन

इस ब्रैंड का था गाउन

उर्वशी रौतेला का यह गाउन Albina Dyla का था। यह ब्रैंड हैंड स्टिच्ड गाउन्स के लिए जाना जाता है, जो कस्टमर को ड्रेस की परफेक्ट फिट पाने में मदद करता है।

5/8

अवॉर्ड नाइट के लिए था नुसरत का यह हॉट लुक

अवॉर्ड नाइट के लिए था नुसरत का यह हॉट लुक

उर्वशी की तरह ही नुसरत का भी यह जबरदस्त हॉट लुक एक अवॉर्ड नाइट के लिए था। इस फंक्शन में जैसे ही नुसरत रेड कार्पेट पर पहुंची थीं, वैसे ही लोगों की नजरें उन पर जा थमी थीं।

6/8

वेस्ट से भी ऊपर तक थी स्लिट

वेस्ट से भी ऊपर तक थी स्लिट

नुसरत की अल्ट्रा रिस्की ड्रेस में साइड स्लिट उनकी वेस्ट से भी ऊपर तक थी। स्लिट का कट उनकी अपर वेस्ट तक पहुंच रहा था, जिसमें से उनका टैटू दिखाई दे रहा था।

7/8

लेदर बेल्ट से जुड़े थे साइड्स

लेदर बेल्ट से जुड़े थे साइड्स

नुसरत की इस ड्रेस की स्लिट के दोनों साइड्स को लेदर के दो छोटे बेल्ट्स से जोड़ा गया था। इसने ऐक्ट्रेस को ऊप्स मोमेंट जैसी घटना का शिकार होने से बचाए रखा था।

8/8

लुक देख फैन्स हो गए थे क्रेजी

लुक देख फैन्स हो गए थे क्रेजी

नुसरत के इस लुक को देख फैन्स क्रेजी हो गए थे। उन्होंने ढेरों कॉमेंट करते हुए इस अदाकारा की तारीफ की थी। वैसे बता दें कि नुसरत का यह सेक्सी गाउन yousef akbar ने डिजाइन किया था।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here