काबुल: काबुल (Kabul) के उत्तर में स्थित एक प्रमुख अमेरिकी एयरबेस (US Airbase) पर शनिवार को रॉकेट से हमला (Rocket Attack) किया गया है. परवान प्रांत के बागराम एयरफील्ड पर सुबह 6:00 बजे 5 रॉकेट दागे गए. नाटो और अफगान अधिकारियों के अनुसार, हमले में कोई हताहत नहीं हुआ और ना ही एयरफील्ड को कोई नुकसान हुआ. हमले के लिए एक वाहन पर 12 रॉकेट लगाए गए थे और उनमें से 5 रॉकेट तो दागे भी गए, वहीं बाकी 7 को पुलिस ने निष्क्रिय कर दिया.
नाटो के एक अधिकारी ने बताया, ‘आज सुबह बागराम एयरफील्ड की ओर रॉकेट दागे गए. शुरुआती रिपोर्टिंग के अनुसार कोई हताहत नहीं हुआ था और ना ही एयरफील्ड को कोई नुकसान हुआ था.’
1 दिन पहले ही हमले में मारे गए थे 15 बच्चे
किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, वहीं तालिबान ने भी इस हमले में किसी भी तरह की भागीदारी से इनकार किया है.
ये भी पढ़ें: Pakistan: राजनीति और चुनावों में सेना के हस्तक्षेप पर PM Imran Khan ने दी सफाई, कहा- ‘मेरे अधीन काम करती है सेना’
एयरफील्ड पर किए गए इन हमलों से एक दिन पहले ही पूर्वी प्रांत गजनी में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान विस्फोटकों से लदी मोटरबाइक के फटने से 15 बच्चों की मौत हो गई थी. इस हमले के पीछे अफगान अधिकारियों ने तालिबान को दोषी ठहराया है.
हाल के महीनों में आईएस ने काबुल में कई हमले किए हैं, जिसमें दो रॉकेट हमले भी शामिल हैं. इन हमलों ने राजधानी में कई आवासीय क्षेत्रों को खासा नुकसान पहुंचाया है.
सरकार और तालिबान के बीच शांति वार्ता शुरू होने के बाद भी पिछले महीनों में देश में हिंसा बहुत बढ़ गई है.
LIVE TV

